04 Oct 2026 Patna
Hello
Hello
POLITICS

महिला अधिकार इकाई (माई) में चंदा चौरसिया को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन संभव है।

Admin 14 Sep 2026, 08:25 AM 85 views
महिला अधिकार इकाई (माई) में चंदा चौरसिया को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी

पटना, 14 सितंबर 2026। महिला अधिकार इकाई (माई), बिहार प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्रीमती चंदा चौरसिया जी, चौसा, बक्सर को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश संगठन प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति महिला अधिकार इकाई (माई) की राष्ट्रीय संयोजिका सुश्री प्रियंका शर्मा जी के मार्गदर्शन एवं बिहार प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती बिंदु यादव जी के द्वारा की गई है।

Hello

श्रीमती चंदा चौरसिया जी के सामाजिक सरोकार, सक्रिय सहभागिता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा है कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकार, सम्मान, समान अवसर एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजिका सुश्री प्रियंका शर्मा जी ने श्रीमती चंदा चौरसिया जी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन संभव है।

वहीं प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती बिंदु यादव जी ने कहा कि चंदा चौरसिया जी की कार्यक्षमता एवं सक्रियता से संगठन को निश्चित रूप से नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूत बनाएँगी।

Hello

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश संगठन प्रभारी श्रीमती चंदा चौरसिया जी ने राष्ट्रीय संयोजिका सुश्री प्रियंका शर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती बिंदु यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा से निभाएँगी तथा महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

महिला अधिकार इकाई (माई), बिहार प्रदेश की ओर से श्रीमती चंदा चौरसिया जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।

Share:

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube