11 Jun 2026 Patna
Hello
Hello
Hello
BIHAR

NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचाएगी पेपर, सरकार ने बनाया सख्त प्लान

NEET Re-Exam: NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा को कदाचार-मुक्त बनाने के लिए बिहार सरकार ने व्यापक तैयारी की है. 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए वायु सेना की मदद से प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएंगे, जबकि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर

Admin 09 Jun 2026, 07:58 AM 20 views
NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचाएगी पेपर, सरकार ने बनाया सख्त प्लान

NEET Re-Exam: NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है. परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार ने संयुक्त समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. सरकार का कहना है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही परीक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर चुके हैं. सरकार का लक्ष्य है कि परीक्षा बिना किसी विवाद और परेशानी के संपन्न हो.

Hello

पहली बार वायु सेना की मदद से पहुंचेगा प्रश्न पत्र

इस बार प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर खास व्यवस्था की गई है. भारतीय वायु सेना और डाक विभाग मिलकर प्रश्न पत्रों को राज्य के विभिन्न हब तक पहुंचाएंगे. सरकार का दावा है कि इससे प्रश्न पत्रों की ढुलाई का समय काफी कम हो जाएगा. अंतिम केंद्र तक पेपर सिर्फ 2 से 3 घंटे में पहुंच जाएगा.

34 जिलों में बने 331 परीक्षा केंद्र

Hello

बिहार के 34 जिलों और 35 शहरों में कुल 331 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा में 1 लाख 56 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. सबसे ज्यादा 46,029 परीक्षार्थी पटना में परीक्षा देंगे. इसके लिए जिले में 95 केंद्र बनाए गए हैं.

सोशल मीडिया पर रहेगी 24 घंटे नजर

पेपर लीक या फर्जी सवाल पत्र से जुड़ी अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं. डीजीपी ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर फर्जी पेपर वायरल करता है या झूठी जानकारी फैलाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी की जाएगी.

संदिग्ध कोचिंग संस्थानों पर खास निगरानी

राज्य के सभी कोचिंग संस्थानों की निगरानी की जाएगी. जिन संस्थानों का नाम पहले किसी विवाद में आया है, उन्हें विशेष निगरानी सूची में रखा गया है. खुफिया एजेंसियां भी ऐसे संस्थानों पर नजर रखेंगी.

हर परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती होगी. अभ्यर्थियों की जांच के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला सुरक्षाकर्मी करेंगी.

परीक्षार्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है. NEET परीक्षा देने वाले छात्रों को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. इससे दूर-दराज के छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी.

रेलवे स्टेशन और केंद्रों पर भी खास व्यवस्था

रेलवे पुलिस को स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के बैठने के लिए छायादार स्थान बनाए जाएंगे. गर्मी को देखते हुए पीने के पानी, सत्तू, ORS और मेडिकल टीम की भी व्यवस्था रहेगी.

योग दिवस और परीक्षा एक ही दिन, फिर भी नहीं होगी परेशानी

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है. इसे देखते हुए सरकार ने अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी है. मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा है कि योग दिवस के कार्यक्रमों का असर NEET परीक्षा पर नहीं पड़ने दिया जाएगा. परीक्षा की सुरक्षा और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

हर दिन होगी तैयारियों की समीक्षा

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को रोजाना तैयारियों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है. लक्ष्य साफ है- NEET Re-Exam 2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और कदाचार-मुक्त बनाना.

Share:
Tags: BIHAR News Bihar

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube