DB Nation News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रोफेसर परमेंद्र कुमार वाजपेई जैसे ही विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे एक छात्र ने मुझे अंक पत्र की हार्ड कॉपी दो का नारा लगाते हुए कुलपति पर मोबिल फेंक दियामालूम हो कि इसके पहले पूर्व कुलपति दिजेंद्र गुप्ता पर भी जगदम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं में मोबिल फेंका था लगातार अंक पत्र न मिलने से छात्र-छात्राएं त्रस्त हैं इसी का आक्रोश व्यक्त करने के लिए ऐसा किया गया है लेकिन पूर्व में कुलपति एवं विश्वविद्यालय पदाधिकारी पर जो मोबिल कांड हुआ है उसमें छात्र संगठन ने आगे बढ़ चढ़कर प्रेस रिलीज जारी किया था कि यह कार्य हम लोगों ने किया है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है! कोई भी छात्र संगठन इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी:घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस विश्वविद्यालय पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय परिसर में लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। ऐसे में घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान करने में प्रशासन और पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।







.png)





