11 Jun 2026 Patna
Hello
Hello
Hello
BIHAR

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर में 10 वायु सैनिक चयन केंद्र, बिहटा (पटना)

Admin 09 Jun 2026, 08:54 AM 16 views
प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर में 10 वायु सैनिक चयन केंद्र, बिहटा (पटना)

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर में 10 वायु सैनिक चयन केंद्र, बिहटा (पटना) के प्रतिनिधियों द्वारा भारतीय वायु सेना में कैरियर के अवसरों एवं अग्निवीर योजना विषय पर एक विशेष इंटरैक्टिव व्याख्यान (Interactive Lecture) का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में 10 वायु सैनिक चयन केंद्र, बिहटा (पटना) से जूनियर वारंट ऑफिसर ए.के. शर्मा, सार्जेंट ए.के. सिंह, सार्जेंट जी.एस. नेगी एवं कॉर्पोरल अशोक साहू ने भाग लिया।

Hello

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को भारतीय वायु सेना में उपलब्ध विभिन्न रोजगार एवं कैरियर अवसरों, अग्निवीर योजना, चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा भविष्य की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे। जिनका प्रतिनिधियों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। इस अवसर पर लगभग 400 प्रशिक्षणार्थियों एवं अभ्यर्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने युवाओं को राष्ट्र सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था।

Hello

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर ने 10 वायु सैनिक चयन केंद्र, बिहटा (पटना) से आए सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक जानकारी साझा करने हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

Share:
Tags: BIHAR News Bihar

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube