04 Jun 2026 Patna
Hello
Hello
Hello
BREAKING

बक्सर सेंट्रल जेल में तंबाकू निषेध दिवस पर सामूहिक शपथ, जेल को नशामुक्त बनाने का संकल्प

Admin 31 May 2026, 10:51 PM 52 views
बक्सर सेंट्रल जेल में तंबाकू निषेध दिवस पर सामूहिक शपथ, जेल को नशामुक्त बनाने का संकल्प

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को बक्सर सेंट्रल जेल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जेल अधीक्षक ज्ञानता गौरव ने बंदियों,अधिकारियों व कारा कर्मियों को तंबाकू और धूम्रपान से आजीवन दूर रहने की शपथ दिलाई। शपथ में परिवार व परिचितों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सहायक कारा अधीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और जेल चिकित्सक ने खैनी, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट से मुंह का कैंसर, फेफड़े की बीमारी व टीबी का खतरा बढ़ने की जानकारी दी। जेल अधीक्षक ने बताया कि सेंट्रल जेल को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाना लक्ष्य है। परिसर में तंबाकू उत्पाद पहले से प्रतिबंधित हैं, फिर भी छिपकर सेवन की शिकायत मिलती है। अब नियमित जांच व काउंसिलिंग होगी। तंबाकू छोड़ने के इच्छुक बंदियों को चिकित्सकीय मदद भी दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी कक्षपाल, लिपिक व सुरक्षाकर्मी शामिल हुए।

Hello
Share:

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube